फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी पेटवाड़ के पास दर्दनाक सड़क हादसा, कैंटर चालक की मौत

हांसी। हांसी जिले के गांव पेटवाड़ के पास आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठा कंडक्टर घायल हो गया। मृतक की पहचान गांव पेटवाड़ निवासी 35 वर्षीय मलकीत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मलकीत कैंटर चलाने का काम करता था और कल फरीदाबाद के लिए माल से भरा कैंटर लेकर निकला था। आपको बता दे कि आज जब कैंटर गांव पेटवाड़ के पास पहुंचा, तभी अचानक कैंटर के सामने एक स्कूटी आ गई। स्कूटी को बचाने के प्रयास में कैंटर अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया। हादसे में कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कंडक्टर घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। घायल कंडक्टर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के भाई गोविंद बताया कि कि मृतक परिवार में अकेला कमाने वाला था। उसके पीछे पत्नी और तीन बच्चे हैं। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। प्रेम कुमार जांच अधिकारी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कैंटर चालक की मौत हुई है, कंडक्टर घायल है। शव को पोस्टमार्टम के लिए हांसी सामान्य हस्पताल में लाया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें