सेक्टर 16-17 स्थित स्माल वंडर स्कूल में रविवार को हरियाणा राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए हिसार टीम का चयन किया गया। इस अवसर पर लड़के और लड़कियों के मुकाबले करवाए गए। शुभारंभ अवसर पर समाजसेवी त्रिलोक शर्मा नियाणा व वरिष्ठ अतिथि के तौर पर राजकीय हाई स्कूल धांसू से डीपीई संजय जांगड़ा, एडवोकेट मुकेश कुमार पहुंचे । जानकारी देते हुए अध्यक्ष एडवोकेट नीरज वर्मा ने बताया कि सीनियर वर्ग के 54 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम नवीन, द्वितीय स्थान श्रवण और तृतीय रूपेंद्र रहा। इसी प्रकार चौथे स्थान पर राजवीर रहा। वहीं, 58 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम विशाल, दूसरे स्थान पर हिमांशु ,तीसरे स्थान पर सचिन रहा। 63 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम दीपक, दूसरे स्थान पर मोहित, तृतीय स्थान पर ललित रहा।