फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान बोले 11 साल संगठन नहीं था ,नुकसान तो हुआ

शाहिल शर्मा Updated Sat, 21 Jun 2025 06:18 PM IST

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने कहा कि कार्तिकेय शर्मा ने सब खोल कर रख दिया कि है किसने क्या षडयंत्र किया था।पिता-पुत्र पर आरोप लगाने वाली बताएं कि उनको भाजपा में किस तरह से राज्यसभा का पद मिला? बेटी को किस तरह से मंत्री का पद मिला? कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा डीलरों की पार्टी है। जो एमएलए-एमपी को डील करके खरीदती है। बिकने वाला सारा माल चला गया है। हिसार पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा की दमनकारी सरकार के खिलाफ हर स्तर पर आवाज उठाएंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि 11 साल संगठन न होने का नुकसान तो हुआ ही है। खैर देरआए दुरस्त आए अब हम मजबूत संगठन बनाने जा रहे हैं। राहुल गांधी संगठन को लेकर खुद बेहद सक्रिय हैं। पर्यवेक्षक एक दौर में सभी जिलों, खंड स्तर पर बैठक कर चुके हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें