देश के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) जस्टिस सूर्यकांत के 9 जनवरी 2026 को हिसार कोर्ट परिसर में आगमन एवं अधिवक्ताओं के लिए नव-निर्मित एडवोकेट्स चैंबर्स का उद्घाटन करेंगे। इस संबंध में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस हरसिमरन सेठी (हाईकोर्ट बिल्डिंग कमेटी के चेयरमैन) ने हिसार पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां परखी।एसपी शशांक कुमार सावन को सुरक्षा व्यवस्था के लिए फ्री हैंड देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा हेतु पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस हरसिमरन सेठी,जस्टिस अलका सरीन, जिला एवं सत्र न्यायाधीश अलका मलिक, एसपी शशांक सावन तथा जिला बार एसोसिएशन (डीबीए) के प्रधान एडवोकेट संदीप बूरा ने जिला न्यायालय परिसर का दौरा कर व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 9 जनवरी 2026 को सायं 5 बजे से 7 बजे तक प्रस्तावित सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत के कार्यक्रम को लेकर मंथन किया गया। वकीलों की पार्किंग स्थल पर प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल से लेकर वकीलों के लिए निर्माणाधीन डॉ. बी.आर. अंबेडकर लॉयर्स चैंबर्स कॉम्प्लेक्स (नजदीक बीडीओ ब्लॉक) तक के पूरे क्षेत्र का जायजा लिया। निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम के समय सुरक्षा व्यवस्था इतनी सख्त रहेगी कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की कोई गुंजाइश न रहे । अधिवक्ताओं की सुगम एवं सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए कार्यक्रम स्थल तक अलग मार्ग की व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम संचालन को लेकर एसपी एवं बार प्रधान एडवोकेट संदीप बूरा के बीच निरंतर समन्वय रहेगा। इस दौरान चीफ आर्किटेक्ट कार्यालय के सीनियर आर्किटेक्ट अमन जैन ने अतिरिक्त नए चैंबर्स की फिजिबिलिटी, निर्माण से जुड़े मानकों एवं अन्य तकनीकी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए निरंतर समन्वय में रहने के निर्देश दिए। इस मौके पर बार प्रधान एडवोकेट संदीप बूरा, सचिव एडवोकेट समीर भाटिया, उपप्रधान एडवोकेट विकास पूनिया, सहसचिव एडवोकेट सुनील कुमार भारद्वाज एवं कोषाध्यक्ष एडवोकेट सुनील कुमार सहदेव ने बताया कि अधिवक्ताओं के लिए निर्मित 316 नए चैंबर्स के डॉक्टर बी.आर. अंबेडकर लॉयर्स चैंबर्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन भी करेंगे। सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत का हिसार बार एसोसिएशन की ओर से ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य, गरिमामय और ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा।