हिसार से इंदौर के लिए पहली सुपरफास्ट ट्रेन 12 मार्च को हिसार स्टेशन से रवाना हुई। वीरवार को हिसार स्टेशन से रवाना होने वाली इस ट्रेन को विधायक सावित्री जिंदल इस ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना की। दिल्ली–इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन हिसार से दोपहर 1.20 बजे रवाना होगी। हिसार के यात्रियों को मथुरा के लिए भी सीधी ट्रेन सेवा उपलब्ध हो जाएगी। हिसार से यह पहली ट्रेन होगी जो हिसार–हांसी–महम–रोहतक होते हुए दिल्ली जाएगी। ट्रेन संख्या 20957 (इंदौर–नई दिल्ली एक्सप्रेस) बुधवार 11 मार्च को इंदौर से शाम 4.45 बजे रवाना हुई। जो दिल्ली सफदरजंग, शकूरबस्ती, रोहतक, महम और हांसी होते हुए सुबह करीब 9:20 बजे हिसार पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 20958 (नई दिल्ली–इंदौर एक्सप्रेस) 12 मार्च दोपहर 1.20 पर हिसार प्रस्थान कर दिल्ली सफदरजंग के रास्ते इंदौर के लिए रवाना होगी। ट्रेन संख्या 20957 प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को शाम 4:45 बजे इंदौर से रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 4:52 बजे दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद शकूरबस्ती और रोहतक होते हुए सुबह 9:20 बजे हिसार पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 20958 हिसार से इंदौर के लिए प्रत्येक सोमवार, वीरवार और शनिवार को चलाई जाएगी। यह ट्रेन दोपहर 1:20 बजे हिसार से रवाना होकर शाम 6:15 बजे दिल्ली सफदरजंग स्टेशन पहुंचेगी और अगले दिन सुबह 6:45 बजे इंदौर पहुंचेगी।