हिसार की सभी 34 गैस एजेंसियों में कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की बुकिंग बंद कर दी गई है। दो दिन से साइट में दिक्कत आने के चलते घरेलू गैस सिलिंडर की ऑनलाइन बुकिंग भी नहीं हो रही। काफी लोग गैस एजेंसियों पर पहुंच कर बुकिंग करा रहे हैं। होटल, ढाबों, चाय की व खाने-पीने की दुकान चलाने वालों ने कॉमर्शियल सिलिंडर छोड़कर घरेलू सिलिंडर का उपयोग शुरु कर दिया है। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक ने बुधवार को जांच के लिए 6 टीमों का गठन किया है।