कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि कुछ विपक्षी राजनीतिक दलों के लोग ग्रामीणों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं और गलत तथ्यों के आधार पर भ्रम फैलाया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे किसी के बहकावे में न आएं। उन्होंने कहा कि चानौत गांव को पहले पानी उपलब्ध करवाया जाएगा और उसके बाद शहर की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि भाखड़ा नहर से हांसी शहर को पेयजल उपलब्ध करवाने को लेकर बिछाई जा रही पाइप लाइन में टी लगाने के मामले की जांच की जा रही है। जो व्यक्ति दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।