लोहारू क्षेत्र की शिक्षिका मनीषा की मौत के मामले को लेकर लोगों मे भारी रोष है। मंगलवार को शिक्षिका मनीषा के न्याय के लिए अग्रोहा से बरवाला मार्ग पर संदोल -श्यामसुख बस स्टैंड पर क्षेत्र के ग्रामीणों ने धरना शुरू कर दिया। धरने पर बैठे ग्रामीणों का कहना है की जब तक बहन मनीषा को न्याय नहीं मिल जाता तब तक धरना जारी रहेगा। सरकार दोषियों को बचाने के लिए मनीषा के परिवार पर जबरन दबाव डाल रही है। जबकि पुलिस प्रशासन व सरकार पर कई तरह के सवाल खडे हो रहे हैं। एक तरफ सरकार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दिया हुआ है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश में दिन प्रतिदिन बेटियों पर जुल्म हो रहे हैं। सरकार बेटियों को बचाने के बजाय हत्यारों को बचाने का काम कर रही है। धरने पर बैठे ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक शिक्षिका मनीषा को न्याय नहीं मिल जाता जब तक धरना जारी रहेगा। हम उनके परिवार के साथ है। सरकार जल्द ही मनीषा को न्याय नहीं दिलवा पाई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर श्यामसुख, संदोल, किरमारा, कुलेरी, नंगथला, अग्रोहा, किराडा सहित कई गांवों के ग्रामीण पहुंचें। इनमें महिलाएं भी शामिल रही।