फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: छात्र बनेंगे स्वच्छता के वालंटियर, स्कूल से शुरू होकर हर घर तक पहुंचेगी स्वच्छता

शाहिल शर्मा Updated Thu, 09 Oct 2025 05:36 PM IST

नगर निगम हिसार की तरफ से शहर में स्वच्छता को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वीरवार को पटेल नगर के तीन शैक्षणिक संस्थानों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल, गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल और गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल पटेल नगर के स्टाफ को स्वच्छता के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई और उन्हें इस दिशा में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया गया। अतिरिक्त निगम आयुक्त डॉ. प्रदीप हुड्डा ने कहा कि हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत मेयर प्रवीण पोपली, निगमायुक्त नीरज सहित नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे हैं और समय-समय पर श्रमदान भी कर रहे है। उन्होंने कहा कि स्कूलों के स्टाफ से इस अभियान की शुरुआत करना इसलिए जरूरी है क्योंकि वे न सिर्फ समाज में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, बल्कि छात्रों के माध्यम से समाज में गहरा प्रभाव भी डाल सकते हैं। यदि शिक्षक और अन्य स्टाफ स्वच्छता की आदतों को अपने जीवन में अपनाते हैं तो छात्र स्वयं ही उनसे प्रेरणा लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर और स्कूल में गीले, सूखे और हानिकारक कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिन का प्रयोग करे और इन डस्टबिन में एकत्रित कचरे को नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे कचरा संग्रहण वाहनों में भी अलग-अलग डाले। यह आदत न केवल स्वच्छता को बनाए रखने में मदद करेगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक अहम कदम होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें