फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी के सोरखी के नरेंद्र बेरवाल का एशियाई खेलों में धमाका पहले राउंड में ही थाई मुक्केबाज को तीन बार गिराया, क्वार्टर फाइनल जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचे नरेंद्र

हांसी। एशियाई खेल 2026 के मुक्केबाजी रिंग में हांसी के सोरखी गांव निवासी सूबेदार नरेंद्र बेरवाल ने दमदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए पदक पक्का कर दिया। पुरुषों के +92 किलोग्राम सुपर हेवीवेट वर्ग के क्वार्टर फाइनल में नरेंद्र ने थाईलैंड के अदथापोंग सेंगतेप को पहले ही राउंड में पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बना ली। मुकाबले की पहली घंटी बजते ही नरेंद्र ने आक्रामक रुख अपनाया। उनके ताकतवर पंचों के सामने थाई मुक्केबाज टिक नहीं सका। नरेंद्र ने पहले ही राउंड में उसे तीन बार रिंग में गिराया, जिसके बाद रेफरी को हर बार काउंटिंग करनी पड़ी। लगातार भारी पंचों के चलते मुकाबला आगे नहीं बढ़ सका और नरेंद्र को विजेता घोषित कर दिया गया। पहली घंटी से ही बरसे नरेंद्र के पंच नरेंद्र ने अपनी लंबी पहुंच और मजबूत कद-काठी का फायदा उठाते हुए सीधे पंच, हुक और अपरकट लगाए। थाई मुक्केबाज ने जवाबी हमला करने की कोशिश की, लेकिन नरेंद्र ने उसे संभलने का मौका नहीं दिया। पहले राउंड में तीन बार गिरने के बाद उसकी चुनौती समाप्त हो गई और मुकाबला दूसरे राउंड तक नहीं पहुंचा। भारत के लिए पदक पक्का क्वार्टर फाइनल में जीत के साथ नरेंद्र बेरवाल ने कम से कम कांस्य पदक सुनिश्चित कर लिया है। अब उनकी नजर सेमीफाइनल मुकाबले पर है। नरेंद्र के इस आक्रामक प्रदर्शन के बाद भारतीय खेमे और उनके गृह क्षेत्र में स्वर्ण पदक की उम्मीदें बढ़ गई हैं। सोरखी में जश्न का माहौल नरेंद्र की जीत की खबर मिलते ही सोरखी गांव और हांसी क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों और ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया। ग्रामीणों का कहना है कि नरेंद्र ने अपने दमदार प्रदर्शन से गांव, हांसी और पूरे हरियाणा का नाम रोशन किया है। अब सभी की निगाहें नरेंद्र के सेमीफाइनल मुकाबले पर टिकी हैं। सोरखी के लोगों को उम्मीद है कि नरेंद्र अपनी शानदार लय बरकरार रखते हुए फाइनल में पहुंचेंगे और भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर लौटेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें