हांसी। हांसी के कुंदनापुर रोड स्थित एक कॉटन फैक्टरी की जिनिंग मिल में बुधवार दोपहर शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि फैक्टरी में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।आग के दौरान एक मजदूर फैक्टरी के अंदर फंस गया था,जिसे काफी मुश्किल के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया। आपको बता दे कि हादसे के समय फैक्टरी में मजदूर काम कर रहे थे। फैक्टरी में धुआं उठने और आग की लपटें तेज होने के बाद आग ने कुछ ही समय में बड़ा रूप ले लिया। आग को विकराल होता देख मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई और उन्होंने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर दो घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्टरी मालिक प्रदीप यादव ने बताया कि बुधवार दोपहर अचानक फैक्टरी में आग लग गई। कपास की फैक्टरी में दो कपास के गोदाम आग की चपेट में आ गए। जिससे करीब 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग के दौरान एक मजदूर फैक्टरी के अंदर फंस गया था, जिसे काफी मुश्किल के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं फायर ब्रिगेड अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम करीब 10 मिनट में मौके पर पहुंच गई थी। जब टीम पहुंची, तब तक आग काफी फैल चुकी थी। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों की मदद से करीब दो घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग से करीब 25 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।