फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल सुविधा न देने वाले बिल्डर को नोटिस देकर बुलाओ,15 दिन में सुविधा न दे तो एफआईआर दर्ज कराओ: मंत्री अरविंद शर्मा

Naveen Updated Sat, 30 May 2026 01:22 PM IST

पर्यटन एवं सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने शुक्रवार को जनपरिवाद समिति की बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लाखों- करोड़ों रुपये लेकर भी प्लाट धारकों को पेयजल तक की सुविधा न देने वाले बिल्डर को नोटिस देकर बुलाओ। अगर वह 15 दिन में सुविधा न दे तो उस पर एफआईआर दर्ज कराओ। ऐसी धाराओं में एफआईआर करो कि लंबे समय तक बाहर न आ पाए। लघु सचिवालय परिसर स्थित जिला सभागार में शुक्रवार को आयोजित जिला लोक संपर्क एवं जन परिवाद समिति की मासिक बैठक में सहकारिता मंत्री अरविंद कुमार शर्मा के समक्ष रखे गए 16 में से 10 परिवद का मौके पर ही समाधान किया गया। डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि बैठक में रखी जाने वाली शिकायतों के संबंध में ग्रीवेंस कमेटी सदस्यों की राय को भी शामिल किया जाए। शिकायतकर्ता रोहताश गुप्ता निवासी बरवाला की प्रॉपर्टी किसी ओर के नाम पर चढ़ाने के मामले में गठित कमेटी की रिपोर्ट सुनी गई।मंत्री ने अब इस मामले में पुलिस अधीक्षक को जांच के निर्देश दिए हैं।ऐरन गोल्ड सुक प्रोजेक्ट की कथित अनियमितताओं संबंधी मामले में उन्होंने पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए कि वे एफएसएल की रिपोर्ट जल्द से जल्द पूरी करवाकर इस मामले की जांच करें। प्रार्थी अविनाश भाटिया द्वारा पैसे देने के बाद भी राज दरबार बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं करवाने के मामले में भी पुलिस अधीक्षक को हिदायत दी गई कि जिला योजनाकार समाधान कराएं। सरपंच को बुला कर ऐसा इलाज करो कि याद रखे महिला की ओर से सरपंच के खिलाफ घर में घुस कर छेड़छाड़ मामले में सुनवाई करते हुए मंत्री अरविंद शर्मा ने पूछा कि सरपंच पर क्या कार्रवाई हुई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सरपंच को गिरफ्तार कर चालान पेश किया जा चुका है। सरपंच जेल से बाहर आ गया है। मंत्री ने तल्ख अंदाज में कहा कि इस सरपंच को बुला कर ऐसा इलाज करो कि याद रखे। दोबारा से किसी के घर में झांकने की हिम्मत न करे। एसएचओ, एसपी मेरे भाई उसे बुला कर अच्छी तरह से समझा दो। बड़े मामले में मौके पर जाएं उच्च अधिकारी नगर निगम वार्ड नंबर 18 शास्त्री नगर निवासी महिला ने सीवरेज व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक साल से सीवरेज का समाधान नहीं हो रहा। हमारे मकानों में दरार आ गई , घरों से निकलना मुश्किल हो गया। मंत्री ने अधीक्षक अभियंता से पूछा आप मौके पर गए हो अधीक्षक अभियंता के इनकार करने पर मंत्री बोले हर बड़े मामले में जिले का उच्च अधिकारी मौके पर जाकर हालात जरुर देखे।बरसात से पहले सीवरेज लाइनों को दुरुस्त कराएं। सीवरेज की समस्या पर नलवा विधायक रणधीर पनिहार बोले एक साल से मैं भी अधिकारियों से कह रहा है कि पाइप - मोटर मेरे से ले लो लेकिन इनका समाधान कर दो। ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट किया मलापुर व लाडवी के नागरिकों की नहरी खाल निर्माण दो साल में भी पूरा नहीं करने की शिकायत मामले में अधिकारी ने बताया कि पुराने ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। जल्द ही नया टेंडर लगाया जाएगा। गांव कालीरावण निवासी सुनील कुमार की नहरी खाल में पास बनी फैक्ट्री से रासायनिक पानी डाले जाने संबंधी शिकायत पर पोल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अधिकारी को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए गए।मंत्री ने आदेश दिए कि स्कॉलर कॉलोनी विवाद मामले को मंत्री अगली बार ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में पुन: शामिल किया जाए। यह रहे मौजूद नलवा विधायक रणधीर पनिहार, मेयर प्रवीण पोपली, निगम आयुक्त नीरज, एडीसी शालिनी चेतल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आशा खेदड़, जिला महामंत्री कृष्ण सरसाना ,कष्ट निवारण समिति के सदस्य प्रवीण जैन, रणधीर धीरू, कृष्ण लाल रिणवा, राजेंद्र सपड़ा, अजय जांगड़ा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें