फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी में गांव चानौत में पेयजल को लेकर महापंचायत, 13 दिन से चल रहा है धरना

Naveen Updated Thu, 28 May 2026 02:43 PM IST

गांव चानौत में पीने के पानी की मांग को लेकर आयोजित महापंचायत शुरू हो गई है। महापंचायत का मुख्य उद्देश्य शहर के लिए जाने वाली भाखड़ा पेयजल लाइन से गांव को स्थायी रूप से पेयजल उपलब्ध करवाना है। महापंचायत में कांग्रेस, इनेलो, जजपा के स्थानीय नेता पहुंच चुके हैं। इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला भी पहुंचे। महापंचायत में आज आगे का निर्णय लिया जाएगा। गांव के पास से हांसी शहर के लिए भाखड़ा नहर जल परियोजना की पाइपलाइन गुजर रही है, लेकिन गांव को पानी इस पाइपलाइन नहीं मिल रहा है। इसी मांग को लेकर ग्रामीण पिछले 13 दिनों से पाइपलाइन का काम रुकवाकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव वर्षों से गंभीर पेयजल संकट से जूझ रहा है। गर्मी के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती है। लोगों की एक ही मांग है कि जिस पाइपलाइन से हांसी शहर को पानी दिया जा रहा है, उसी परियोजना से चैनत गांव को भी पानी का कनेक्शन दिया जाए। महापंचायत का उद्देश्य यह है जब तक गांव को पानी नहीं मिलेगा तब तक धरना जारी रहेगा। धरने की कमेटी के सदस्य दो दिन पहले चंडीगढ़ में अधिकारियों और गांव के प्रतिनिधियों के बीच बैठक भी हुई थी। लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी। गांव के लोगों ने साफ कहा कि जब तक पानी नहीं, तब तक समझौता नही और इसी के साथ वार्ता विफल घोषित कर दी गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें