फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में टेबल टेनिस में हेड ऑफिस हिसार ने दिल्ली जोन को हराया

नवीन दलाल Updated Tue, 07 Oct 2025 12:13 PM IST

विद्युत नगर के खेल प्रांगण में चल रही दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की 15वीं अंतर सर्कल खेलकूद प्रतियोगिता के मुकाबले जारी है। इस प्रतियोगिता में सभी सर्कलों व मुख्यालय के 850 खिलाड़ी भाग ले रहे है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के खेल अधिकारी व सेंट्रल स्पोर्ट्स कमेटी के जनरल सेक्रेटरी रविंद्र पानू ने बताया कि कबड्डी के खेले गए मैच में जींद ने रेवाड़ी को 36–32 से हराया। इसी प्रकार कबड्डी का अन्य मुकाबला गुरुग्राम और पलवल के बीच हुआ। जिसमें गुरुग्राम 36–12 से विजयी रहा। वहीं, टेबल टेनिस के विभिन्न रोमांचक मुकाबले खेले गए। जिसमें दिव्यांगजन के हिसार जोन और हेड ऑफिस जोन के बीच मैच खेला गया। इसमें हिसार जोन विजयी रहा। टेबल टेनिस के महिलाओं के मुकाबले भी खेले गए। जिनमें हेड ऑफिस हिसार और दिल्ली जोन के बीच मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में हेड आफिस हिसार विजयी रहा। हिसार जोन और हेड ऑफिस के बीच एक अन्य मुकाबला हुआ। जिसमें हेड ऑफिस विजयी रहा। दिल्ली जोन और हिसार जोन के बीच हुए मुकाबले में हिसार जोन विजयी रहा। भिवानी सर्कल और हिसार सर्कल के बीच हुए मुकाबले में भिवानी ने जीत हासिल की। पलवल और फतेहाबाद के बीच हुए मुकाबले में पलवल विजयी रहा। इसी प्रकार नारनौल और रेवाड़ी के बीच हुए मुकाबले में रेवाड़ी ने जीत हासिल की। फरीदाबाद और जींद के बीच हुए मुकाबले में जींद ने जीत हासिल की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें