हिसार के अग्रोहा टीले की खोदाई से पहले जीपीआर सर्वे का काम सोमवार को शुरु हो गया। विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता तथा डॉ.शहरी निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने किया। स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि अग्रोहा को पुरातात्विक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) और हरियाणा पुरातत्व एवं सग्रहालय विभाग के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हो चुके हैं। आईआईटी कानपुर से प्रोफेसर जावेद मलिक नेतृत्व में आई टीम सर्वे करेगी।