हिसार एयरपोर्ट से हवाई सेवाएं शुरू होने को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला खुशी जाहिर की है। सोशल मीडिया पर डाली अपनी प्रतिक्रिया में दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हिसार एयरपोर्ट की उड़ान सेवाओं को हकीकत बनाने में भूमिका निभाने पर गर्व है। हमारी सावधानीपूर्वक योजना और मेहनती क्रियान्वयन ने हरियाणा के लिए एक उज्जवल भविष्य का मार्ग प्रशस्त किया है। कनेक्टिविटी, विकास और प्रगति हमेशा मेरी प्राथमिकता रही है। इसके साथ दुष्यंत चौटाला ने उड़ाने भरते हवाई जहाज की शार्ट वीडियो भी अपलोड की है।