लाल सड़क के पास स्थित काका किरयाणा स्टोर के गोदाम में आग लगने से करीब 70 हजार रुपये के किराना सामान का नुकसान हुआ है। आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग पर काबू पाने में लगी एक घंटे की मशक्कत घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम के अंदर आग लगने के कारण दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग पर काबू पाने के लिए गोदाम की दीवार तोड़नी पड़ी। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका। दुकान संचालक ने बताई घटना दुकान संचालक सतीश ग्रोवर ने बताया कि आग लगने से गोदाम में रखा किराना सामान जलकर राख हो गया, जिससे उन्हें लगभग 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड अधिकारी जसबीर ने पुष्टि की कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी और आग बुझाने के लिए दीवार तोड़नी पड़ी। शुरुआती जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।