फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रवाल समाज के सबसे बड़े धाम अग्रोहा में वार्षिक मेले में कई राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु

अग्रवाल समाज के सबसे बड़े धाम अग्रोहा में शरद पूर्णिमा पर रविवार को वार्षिक मेले का आयोजन किया गया है। धाम को रोशनी, फूलों और लड़ियों से सजाया गया है। मेले में करीब एक लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। शनिवार शाम से ही श्रद्धालुओं का अग्रोहा पहुंचना शुरू हो गया। रविवार सुबह पांच बजे शक्ति सरोवर में स्नान के साथ धार्मिक आयोजन शुरू हुए। मेले में भाग लेने के लिए हरियाणा, पंजाब, राजस्थान चंडीगढ़, बिहार, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से श्रद्धालु पहुंचे हैं। अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने बताया कि मेले में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता, प्रदेश के निकाय मंत्री विपुल गोयल, पंजाब के मंत्री वीरेंद्र गोयल, राज्यसभा के पूर्व सदस्य डॉ. सुभाष चंद्रा और हिसार की विधायक सावित्री जिंदल मुख्य मंच से संबोधित करेंगे। रात आठ बजे ब्रह्मर्षि जगतगुरु कुमार स्वामी का सत्संग-प्रवचन होगा। हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा और भजन गायिका अंजनी द्विवेदी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगी। खानपान से लेकर घरेलू सामान की लगी स्टॉल मेले में खानपान के सामानों से लेकर घरेलू कामकाज के लिए प्रयोग होने वाले सामान की कई स्टाल लगी हुई हैं। बच्चों के लिए खिलौने की स्टाल भी सजाई गई है। श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया है। धाम के प्रमुख रास्तों पर पुलिस और निजी सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें