फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में सुबह से छाया कोहरा, बर्फीली हवाओं ने किया बेहाल

नवीन दलाल Updated Sun, 21 Dec 2025 11:42 AM IST

शहर में सुबह से कोहरा छाया हुआ है। साथ ही बर्फीली हवाओं ने ठिठुरने को मजबूर कर दिया है। हालात यह है कि दोपहर 12 बजे तक धूप नहीं निकली। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक 24 दिसंबर तक कोहरा छाया रहेगा। इसके बाद ठंड और कड़े तेवर देखने को मिलेंगे। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि सक्रिय हुए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से नमी वाली हवाएं आ रही हैं, जिस कारण कोहर बन रहा है। जिन क्षेत्रों में कोहरा छा रहा है, वहां रात के तापमान में बढ़ोतरी और जहां कोहरा नहीं बन रहा, उन क्षेत्रों में रात के तापमान में गिरावट आ रही है। डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 24 दिसंबर को यह विक्षोभ आगे निकल जाएगा। इसके बाद हवाओं की दिशा बदलकर उत्तरी हो जाएगी, जिससे ठंड और बढ़ेगी। साथ ही तापमान में भी गिरावट आएगी। इसके असर से शीत दिवस के हालात भी बनेंगे। आज न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री ज्यादा रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें