आज सुबह से बादल और कोहरा छाया हुआ है। साथ में फुहारें भी गिर रही हैं। ठंडी हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। मौसम विशेषज्ञ की माने तो अब दिन के समय में भी लोगों को हाड़ कंपकपाने वाली ठंड का सामना करना पड़ेगा। मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर चंद्र मोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल गया है और दवाओं की दिशा बदलकर उत्तरी हो गई है। वातावरण में नमी की प्रचुर मात्रा होने के कारण कोहरा छाया हुआ है। बर्फीली हवाओं के चलने से यह ठंड बढ़ी है। डॉक्टर चंद्र मोहन के मुताबिक अब दिन के तापमान मैं काफी गिरावट आएगी और यह 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच जाएगा। अब दिन के समय कोल्ड डे की स्थिति रहेगी। वहीं, रविवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट आई और यह 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।