फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिसार स्वदेशी मेले में आया अनोखा पलंग, उठाने के लिए चाहिए 20 आदमी

नवीन दलाल Updated Sat, 28 Dec 2024 02:33 PM IST

हिसार के ऋषि नगर निवासी दीक्षांत व उसके भाई का बनाया हुआ पंलग लाेगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। राजकीय कॉलेज मैदान में चल रहे स्वदेशी मेले में लाया गया यह पलंग लोगों के लिए सेल्फी प्वाइंट बन गया है। पलंग को उठाने के लिए20 आदमी चाहिएं। भारी भरकम इस पंलग पर 80 से अधिक व्यक्ति आराम से बैठ सकते हैं। पलंग पर पूरे प्रदेश के अलग अलग जिलों के नाम लिखे हुए हैं। लोहे के पाइपों से बने इस पलंग को बनाने में करीब सवा लाख रुपये का खर्च आया है। पलंग को बनाने में दो महीने से ज्यादा का समय लगा था। दीक्षांत ने बताया कि उनका हुक्के बनाने - बेचने का काम है। उनका बड़ा हुक्का शादी समारोह, मेलों व अन्य प्रदर्शनकारियों में डिमांड में रहता है। हुक्के को बनाने के बाद उनके मन में आइडिया आया कि इस हुक्के को पीने के लिए पलंग भी तो बड़े साइज का ही चाहिए। जिसके बाद उन्होंने पलंग काे तैयार किया। उनका 6 फीट से अधिक ऊंचा हुक्का भी सेल्फी प्वाइंट बनता है। मेले में हजारों लोग इस हुक्के तथा पलंग के साथ अपनी फोटो ले रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें