हिसार के जिला परिषद कार्यालय में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने आज सुबह छापा मारा है। टीम कार्यालय के कर्मचारियों की हाजिरी सहित अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है। इस कार्रवाई से कार्यालय के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम सुबह 9 बजे कार्यालय में पहुंची। कार्यालय में आते ही टीम ने हाजिरी रजिस्टर अपने कब्जे में ले लिए।