फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंडर-17 आयु वर्ग में सिद्वार्थ ने मारी बाजी

शाहिल शर्मा Updated Tue, 19 Aug 2025 04:40 PM IST

विद्युत नगर स्थित बैडमिंटन हॉल में मंगलवार को 58वीं जिला स्तरीय स्कूली बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। वहीं, बुधवार को लड़कियों के मुकाबले करवाए जाएंगे। मंगलवार को हुई प्रतियोगिता में अंडर- 17 आयु वर्ग में सिद्वार्थ इंटरनेशनल स्कूल से सिद्वार्थ चैंपियन बने। जबकि ओपीजेएमएस से संचित ने द्वितीय, सिद्वार्थ इंटरनेशनल स्कूल से अर्णव और सेंट सोफिया स्कूल से ईशान लोहचब ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी प्रकार अंडर 19 में रिद्धनाथ स्कूल बालक से प्रतीक राठी प्रथम, सैनी मॉडर्न डिफेंस स्कूल से स्वयं ने द्वितीय,जागृति पब्लिक स्कूल से नमनदीप और जीएसएसएस सातरोड खुर्द से गुरमीत ने तृतीय स्थान हासिल किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें