फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिसार में पशु चारा टाल संचालक पर 5 नकाबपोशों का हमला, हालत गंभीर

नवीन दलाल Updated Fri, 04 Apr 2025 12:35 PM IST

हिसार की महावीर कॉलोनी के शिव चौक के पास गुरुवार शाम करीब 3 बजे एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। पशु चारा टाल संचालक राजेश पर 5 नकाबपोश लोगों ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने लगभग 5 से 6 मिनट तक लगातार राजेश पर हमला किया और फिर मौके से फरार हो गए। इस हमले की पूरी घटना टाल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने अपना चेहरा कपड़े से ढका हुआ था और वे केवल हाथ-पैर और कमर पर डंडे बरसा रहे थे, जिससे राजेश बुरी तरह घायल हो गया। हमले के तुरंत बाद राजेश को नागरिक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां वह आईसीयू में इलाज चल रहा है। पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें