फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: डंकी रूट से विदेश जाना कितना बड़ा जोखिम? विदेश जाने से पहले वहां से डिपोर्ट किए युवकों की कहानियां

Video Desk, Amar Ujala Updated Tue, 28 Oct 2025 10:41 PM IST

डंकी रूट से विदेश जाना अपनी ओर करिअर दोनों को जोखिम में डालना है। डंकी रूट के जरिए जाने से पहले एक एक बार उनको डिपोर्ट किए जाने की कहानियां जरूर पढ़ लें। कितने युवा तो ऐसी कहानी बताने के लिए जिंदा वापस भी नहीं आ सके। अपने देश में भी रोजगार के अच्छे अवसर हैं। थोड़ी ज्यादा मेहनत कर अपने घर में ही ईज्जत की रोटी सबसे बेहतर है।अगर आपको विदेश में जाना ही हो तो अच्छी शिक्षा के दम पर वैध तरीके से जाएं। यह विचार अमर उजाला कार्यालय में आयोजित संवाद कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे युवाओं ने रखे।

राजकीय पीजी कॉलेज की छात्रा करीना ने कहा कि गैर कानूनी तरीके से जाने वाले को हमेशा डर रहता है। ऐसा व्यक्ति कभी चैन की नींद भी नहीं ले पाता। दूसरे देशों के सख्त कानूनों के चलते डंकी रूट से जाने वालों को प्रताड़ना के साथ वापस भेजा जाता है। अपनी जीवन भर की पूंजी लगाकर विदेश जाने वाले युवा को इस तरह से वापस लौटने पर उनका मनोबल पूरी तरह से टूट जाता है। प्रदेश व केंद्र सरकार को युवाओं के रोजगार के लिए अधिक काम करना चाहिए।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें