फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: सेक्टर-5 की क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन के लिए सूर्य नगर आरओबी को किया बंद, वाहनों को किया डायवर्ट

शाहिल शर्मा Updated Tue, 28 Oct 2025 09:37 PM IST

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की तरफ से सेक्टर 5 के सीवरेज सिस्टम का मेन लाइन में कनेक्शन किया जा रहा है। इस कारण से सूर्य नगर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) को वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक 30 अक्तूबर तक आरओबी बंद रहेगा। इस दौरान वाहन चालक अंडरपास के जरिये आवागमन कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार आरओबी निर्माण के समय ठेकेदार ने सेक्टर 5 की मेन सीवरेज लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया था। जिस हिस्से को क्षतिग्रस्त किया था, वह सेक्टर की सीवरेज लाइन को डिस्पोजल की मेन लाइन से जोड़ता था। चूंकि अभी तक सेक्टर में ज्यादा रिहायश नहीं है तो विभाग को दिक्कत नहीं आ रही थी। मगर अब सेक्टर 1-4 के मेन रोड का पुनर्निर्माण किया जाना है तो इस वजह से सीवरेज लाइन को दुरुस्त किया जा रहा है ताकि बाद में सड़क को फिर से तोड़ने की जरूरत न पड़े। एचएसवीपी यहां करीब 350 मीटर लंबी 400 एमएम की सीवरेज लाइन बिछाएगा। इस पर करीब 36.32 लाख रुपये खर्च आएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें