अमित शाह ने मंच से भाजपा के ओबीसी के लिए किए गए काम गिनवाए। उन्होंने साथ ही कहा कि हमने हरियाणा में बीसी के बेटे नायब सिंह सैनी को सीएम बनाया है। वहीं उन्होंने कांग्रेस के हरियाणा मांगे हिसाब अभियान का जवाब देते हुए कहा कि मैं बनिया का बेटा हूं, पाई पाई हिसाब लेकर आया हूं। उन्होंने कहा कि हमारे दस साल और हुड्डा के दस साल का काम देख लें। उन्होंने भाजपा के दस साल के कामों को गिनवाया। उन्होंने गांवों में खर्च किए गए रुपये भी गिनवाए। अमित शाह ने कहा कि हुड्डा साहब हिसाब आपको देना है दस साल का, दस साल के कुशासन का, दस साल तक हर घर पानी, हर घर सिलिंडर नहीं पहुंचाया। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि हुड्डा साहब आंकड़ों के साथ मैदान में आईए।