फतेहाबाद में मानसिक रूप से बीमार महिला मंदिर की छत पर चढ़ गई, जिसे देख सभी सकते में आ गए। महिला के मंदिर की छत पर चढ़ने की खबर मिलते ही पुलिस और फायरबिग्रेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई और महिला को नीचे उतरने के लिए समझाती रही। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति की बेवफाई की वजह से लंबे समये से मानसिक रूप से बीमार चल रही है।