सीआईए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 16 लाख रुपये कीमत का 31 किलो 254 ग्राम गांजा के साथ महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में आरोपी विश्वास निवासी सिसाय पुल, हांसी तथा चमेली निवासी सिसाय पुल, हांसी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर फतेहाबाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। डीएसपी भट्टू कलां जगदीश कुमार ने बताया कि बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपये है। सीआईए प्रभारी निरीक्षक संदीप मोर के नेतृत्व में टीम ने गांव धांगड़ क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर आरोपी विश्वास के कब्जे से प्लास्टिक के कट्टे में 22 किलो 224 ग्राम गांजा बरामद हुआ। वहीं महिला आरोपी चमेली के कब्जे से प्लास्टिक के कट्टे में 9 किलो 30 ग्राम गांजा बरामद किया गया। दोनों आरोपियों के कब्जे से 31 किलो 254 ग्राम गांजा बरामद हुआ। दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि करीब 16 लाख रुपये कीमत का यह गांजा कहां से लाया गया था, किस व्यक्ति से प्राप्त किया गया तथा इसकी आगे सप्लाई किन लोगों तक की जानी थी। नशा तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों और संभावित नेटवर्क की भूमिका की भी गहनता से जांच की जा रही है। जगदीश कुमार, डीएसपी