फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फतेहाबाद में मोटरसाइकिल को ट्रक ने मारी टक्कर, युवक की मौत

नवीन दलाल Updated Thu, 30 Jan 2025 02:18 PM IST

फतेहाबाद के भूना मोड़ पर ट्रक की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल सवार की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि लिफ्ट लेकर मोटरसाइकिल पर चढ़ा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवाया गया है। जानकारी के अनुसार हरिपुरा निवासी 22 वर्षीय संदीप फतेहाबाद में बाइक पर काम से आया हुआ था। वह भूना रोड पर बाइक से नए बस स्टैंड की तरफ रवाना हुआ। रास्ते में फतेहाबाद निवासी अजय ने उससे लिफ्ट ले ली। बताया जा रहा है कि जब वह भूना रोड तिराहे से हाइवे पर चढ़ने लगा तो सिरसा की तरफ से पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया। जिससे बाइक चला रहे संदीप की मौत हो गई, जबकि उसके पीछे बैठा अजय नामक युवक घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जबकि मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। दोनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां संदीप को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि अजय उपचाराधीन है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें