फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फतेहाबाद में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का दोस्त पर लगाया आरोप, युवती के परिवार ने शुरू किया धरना

फतेहाबाद के एक कॉलोनी निवासी युवती ने अपने ही दोस्त पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगाए है। युवती का आरोप है कि पंजाब में इस संबंध में मामला भी दर्ज किया गया और जीरो एफआईआर फतेहाबाद शहर में भेजी गई। लेकिन पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। जिसको लेकर वीरवार को फतेहाबाद के लघु सचिवालय के सामने पीड़ित युवती का परिवार धरने पर बैठ गया है। पीड़ित युवती एवं उनके परिवार की मांग है कि जब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। गौरतलब है कि युवती मंगलवार को अपने परिवार के साथ पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी के पास शिकायत लेकर पहुंची थी। लेकिन एसपी के उपलब्ध न होने के चलते बुधवार को दोबारा शिकायत देने के लिए आएगी। युवती ने शिकायत में बताया कि आरोपी युवक स्कूल समय से ही उसका दोस्त था। वह उसके साथ पांच साल तक रिलेशनशिप में थी। इस दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक बनाए। जिस पर कोई कानूनी कार्यवाही नहीं होने को लेकर पीड़ित परिवार ने धरना प्रदर्शन शुरू किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें