फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में बाइक सवार पर गिरा पेड़, गंभीर रूप से घायल

नवीन दलाल Updated Thu, 14 Aug 2025 11:09 AM IST

शहर के डांगरा रोड स्थित बस स्टैंड से पहले एक कीकर का पेड़ बाइक चालक पर गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घायल की पहचान डांगरा निवासी विक्रम के रूप में हुई हैं जो भुना रोड साथी आईजी कॉलेज ब्रांच में एडवाइजर के तौर पर कार्यरत है। हादसे की सूचना पाकर ग्रामीण और बैंक की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। प्रत्यक्षदर्शी सुरेश ने बताया कि विक्रम रोजाना की तरह विक्रम बैंक में अपनी ड्यूटी पर जा रहा था तभी अचानक से पेड़ उसकी गर्दन पर गिर गया। आस पास के लोगों ने एकत्रित होकर उसे बाहर निकाला और अस्पताल में लेकर आए है, जहां उसका इलाज जारी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें