पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र सिंह बबली का जन्मदिन पर शहर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसके तहत सबसे पहले नागरिक अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए। इस उपरांत पूर्व मंत्री शहर के हिसार रोड स्थित शिव नंदीशाला पहुंचे। जिसके बाद अनाज मंडी स्थित बाला जी मंदिर में हनुमान जी की पूजा की गई। बाला जी मंदिर परिसर में आरती के केक काटा गया। इस दौरान पूर्व मंत्री ने कहा कि अपने जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्ताओं, समाजसेवी संस्थाओं द्वारा कार्यक्रम किए जा रहे है जिसके तहत बाला जी मंदिर में आए है। उन्होंने कहा कि वे कुछ दिन पहले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से मिले थे। जिनसे उनके सीएम कार्यकाल के दौरान घोषित विकास कार्य बारे चर्चा की गईं है। बबली ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने हर विकास कार्य को लेकर सकारात्मक रुझान दिया है।