फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोहाना में व्यापार मंडल करेगा एसडीएम कार्यालय का घेराव

टोहाना शहर में बिजली की लगातार कटौती और कर्मचारियों की हड़ताल से बिगड़ी आपूर्ति के विरोध में हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल ने आंदोलन की चेतावनी दी है। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव रामकुमार सैनी ने बयान जारी कर सभी व्यापारियों से एकजुट होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रधान के निर्णय के अनुसार आज सुबह साढ़े 9 बजे सभी व्यापारी साथी एसडीएम कार्यालय, कोर्ट रोड पर पहुंचे। सैनी ने आरोप लगाया कि एसडीएम कार्यालय और उनके घरों में लाइटें चल रही हैं, जबकि आम नागरिकों और व्यापारियों के घरों में बिजली नहीं है। यह समस्या आम व्यापारी की नहीं बल्कि सरकार की है। सरकार को मैसेज भेजना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सभी साथी एसडीएम कोर्ट के अंदर पहुंचकर एसडीएम कार्यालय का घेराव करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें