फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोहाना में नंदीशाला के तुड़ी गोदाम में लगी आग

अंकेश ठाकुर Updated Tue, 22 Apr 2025 02:14 PM IST

टोहाना के हिसार रोड स्थित शिव नंदीशाला स्थित गेहूं के गोदाम में अचानक आग लगने से 50 ट्राली तूड़े की जलकर राख हो गई। शिव नंदी शाला के संयोजक धर्मपाल सैनी ने बताया कि देर रात्रि एक ट्राली में तूड़ी आई थी जिस ट्राली को वेल्डिंग किया गया था। रात्रि के समय नंदीशाला सेवकों ने गोदाम में चेक किया था लेकिन सुबह अचानक से आग की लपटे उठने लगी तो वह मौके पहुंचे और दमकल विभाग की गाड़ी को सूचना दी गई। इसके बाद दमकल विभाग के गाड़ी ने और सेवादारों ने मिलकर 3 घंटे में आग पर काबू पाया है। इस आग से नंदीशाला की 50 ट्राली तुड़ी कर राख हुई है और वह शहर के लोगों से गौ माता की सेवा के लिए सहयोग की अपील करेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें