फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में हरियाणा सरकार के खिलाफ गरजे पेंसनर्स, नारेबाजी कर जताया रोष

अंकेश ठाकुर Updated Tue, 22 Apr 2025 01:25 PM IST

पेंशन रोकने के प्रयासों के खिलाफ सैकड़ों रिटायर्ड कर्मचारी ने डीसी कार्यालय पर किया आठवें केंद्रीय पे कमीशन लागू होने से पहले केंद्र सरकार द्वारा पेंशन रोकने के प्रयासों के खिलाफ जिलेभर के सैंकड़ों रिटायर्ड कर्मचारियों ने रोष प्रदर्शन किया। जानकारी देते हुए रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला प्रधान भोला सिंह व जिला सचिव बेगराज ने कहा कि भाजपा सरकार ने पेंशनर्स को बांटने के लिए योजनाबद्ध तरीके से लोकसभा के बजट सत्र में गुपचुप तरीके से वित्त बिल में उक्त संशोधन करवाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नीत एनडीए गठबंधन सरकार ने अधिकतर श्रम कानून को खत्म कर दिया है और पूंजी पत्तियों के हकों के लिए चार लेबर कोड बना दिए गए हैं। इनको अब सभी राज्य सरकारों में लागू करने का प्रयास किया जा रहा है। यह लेबर कोड लागू होने के बाद यूनियन बनाने का अधिकार, हड़ताल का अधिकार, प्रदर्शन करने आदि का अधिकार समाप्त हो जाएगा तथा हड़ताल पर करने पर कारावास एवं भारी जुर्माना लगाने का प्रावधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आउटसोर्स ठेका कर्मियों को रेगुलर करने का सरकार का कोई इरादा नहीं है। महंगाई, बेरोजगारी, भुखमरी लगातार बढ़ रही है। सरकारी विभागों को मजबूत करने की बजाय सिकोड़ा जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें