फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: राज्य स्तरीय ताइक्वांडो और टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं का हुआ शुभारंभ

शाहिल शर्मा Updated Mon, 08 Sep 2025 05:37 PM IST

जिले के गांव धांगड़ के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व शहर के अपेक्स पब्लिक स्कूल में सोमवार से 58 वीं राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो चुकी है। जिले में सिर्फ ताइक्वांडो और टेबल टेनिस की प्रतियोगिता हाेगी। जिले में आयोजित प्रतियोगिताओं का उद्घाटन जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई ने किया। प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों और टीमों में काफी जोश देखने को मिला। हालांकि, ताइक्वांडो की प्रतियोगिताओं में दो जिलों की टीमें और टेबल टेनिस में एक जिले की टीम किसी कारणवश भाग नहीं ले पाई। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें खेल को खेल की भावना से खेलने की सलाह दी। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल शारीरिक विकास में मदद करते हैं, बल्कि छात्रों में अनुशासन और टीम वर्क जैसे महत्वपूर्ण गुणों को भी बढ़ावा देते हैं। पहले दिन ताईक्वांडो के अंडर-14 की प्रतियोगिता हुई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें