फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतिया: नगर पालिका ने पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी से उठाया कूड़ा, विरोध करने पर 36 सफाई कर्मचारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

रतिया। नगर पालिका सफाई कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर होने के कारण शहर में लगे कचरे के ढेरों को हटाने के लिए नगर पालिका ने रविवार दोपहर 12 बजे भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच कूड़े के ढेर को जेसीबी की सहायता से उठाने का काम शुरू किया। कूड़ा उठाने का काम शुरू होते ही हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद ड्यूटी मजिस्ट्रेट व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस पुलिस ने 36 सफाई कर्मचारियों को हिरासत में लेकर उन्हें शहर थाना ले गए जिसके बाद नगरपालिका सचिव शुभम कुमार की टीम द्वारा जेसीबी व ट्रैक्टर ट्रालियों की मदद से शहर के करीब आठ डंपिंग प्वाइंटों से कूड़ा उठाने का काम शुरू किया गया। इस दौरान सदर थाना प्रभारी शीशपाल, शहर थाना के कार्यवाहक प्रभारी प्रवीण कुमार सहित करीब 100 पुलिस कर्मचारी भी मौजूद थे। पिछले रविवार को भी किया था कूड़ा उठाने का काम सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते पिछले रविवार को भी रात दो बजे के करीब नगर पालिका प्रशासन ने पुलिस बल के सहयोग से कूड़ा उठाने का काम किया था। उस दौरान भी नगर पालिका में धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंचे थे और उन्होंने प्रशासन व सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों के आगे आकर काम रोकने का प्रयास किया था। जिसके चलते पुलिस ने मौके से विरोध कर रहे 18 महिला और 10 पुरुष कर्मचारियों सहित कुल 28 सफाई कर्मियों को हिरासत में लिया था। करीब 6 घंटे बाद उन्हें छोड़ा गया था, वहीं प्रशासन ने सप्ताह बाद शहर में बढ़ रहे कूड़े के ढेर को देखते हुए फिर पुलिस बल के सहयोग से कूड़े को उठाने का काम शुरू किया। लेकिन एक बार फिर सफाई कर्मचारियों ने इसका विरोध किया जिसके बाद पुलिस ने उन्हें डिटेन कर लिया। शहर थाना के कार्यवाहक प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि सफाई व्यवस्था को लेकर चलाया गया अभियान के विरोध कर रहे 36 सफाई कर्मचारियों को हिरासत में लेकर शहर थाना भेजा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें