फतेहाबाद। शहर के सेक्टर तीन में मंगलवार दोपहर को शहर पुलिस ने क्रिस्टल स्पा सेंटर में कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम को सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक कार्य चल रहे है। सूचना पर टीम ने छापेमार कार्रवाई की। टीम ने मौके से मैनेजर सहित चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने मौके से आठ लड़कियों को भी काबू किया। मामले में स्पा सेंटर संचालक सहित पांच व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में पुलिस ने मैनेजर महताब सिंहनिवासी देवीपुरा, जिला नीमच, मध्य प्रदेश, स्पा सेंटर संचालक बलवंत शर्मा उर्फ बलराज निवासी गांव कालवास, जिला हिसार, राजकुमार निवासी ढाणी सरजा; सूर्यकांत निवासी भट्टू कलां, फतेहाबाद तथा चंद्रमोहन निवासी कूकड़ावाली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना शहर फतेहाबाद प्रभारी उपनिरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने क्रिस्टल स्पा सेंटर में कार्रवाई करते हुए मौके से महताब सिंह, राजकुमार, सूर्यकांत तथा चंद्रमोहन को काबू किया। साथ ही मौके से आठ लड़कियों को भी काबू किया गया। वहीं, स्पा सेंटर संचालक बलवंत शर्मा उर्फ बलराज मौके पर मौजूद नहीं मिला। मैनेजर ही स्पा सेंटर की देखरेख कर रहा था। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। बरामद की गई लड़कियों अलग-अलग राज्यों से है। डीएसपी जगदीश काजला ने बताया कि स्पा सेंटर में अनैतिक कार्य होने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसी आधार पर मंगलवार को पुलिस ने सेंटर पर कार्रवाई की। मौके से मालिक नहीं मिला, लेकिन मैनेजर मौजूद था। मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है