फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: अस्पताल में गर्मी व धूल से परेशान हुए मरीज, दवाई के लिए हुई धक्कामुक्की

शाहिल शर्मा Updated Mon, 18 Aug 2025 05:06 PM IST

नागरिक अस्पताल में सोमवार को तीन दिन के बाद ओपीडी खुली। मरीजों को अस्पताल में पर्ची कटवाने से लेकर डॉक्टर को दिखाने तक परेशानी झेलनी पड़ी। गर्मी व धूल के बीच डॉक्टर कक्ष के बाहर मरीज बारी का इंजतार करते रहे। यहां तक अस्पताल में दवाई के लिए मरीजों के बीच धक्का-मुक्की के हालात रहे। अस्पताल में सोमवार को 1300 तक मरीजों की ओपीडी रही। अस्पताल में फॉल सीलिंग के काम के चलते ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर व गैलरी से पंखे उतारे जा चुके हैं। इसके अलावा प्लास्टर उतारने का काम चल रहा है, इस वजह से अस्पताल में धूल-मिट्टी के बीच मरीजों को बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। यहां तक ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर पर पंखे न होने से गर्मी में परेशान होना पड़ रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें