फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपीआर जानकारी में उलझ गई नर्सिंग ऑफिसर, जींद की टीम ने जांचा रिकॉर्ड

फतेहाबाद। एनक्वास (नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड) के तहत अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं की गुणवत्ता परखने के लिए जींद से आई टीम ने नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने विभिन्न विभागों में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ रिकॉर्ड भी जांचा। निरीक्षण के दौरान सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) से जुड़ी जानकारी पूछे जाने पर एक नर्सिंग ऑफिसर उलझ गई। टीम ने उससे संबंधित जानकारी और प्रक्रिया के बारे में सवाल किए। टीम ने अस्पताल के आपातकालीन वार्ड, एक्सरे कक्ष, मेल और फीमेल वार्ड तथा ब्लड बैंक का निरीक्षण किया। इस दौरान मरीजों को दी जा रही सुविधाओं, विभागों की कार्यप्रणाली, साफ-सफाई और जरूरी रिकॉर्ड की जांच की गई। टीम ने स्वास्थ्य कर्मियों से विभिन्न प्रक्रियाओं को लेकर भी सवाल किए, ताकि सेवाओं की गुणवत्ता और कर्मचारियों की जानकारी का आकलन किया जा सके। - गौरतलब है कि नागरिक अस्पताल एनक्वास के निर्धारित मानकों के तहत खुद को 79 अंक दे चुका है। अब बाहरी टीम के निरीक्षण के आधार पर अस्पताल की व्यवस्थाओं और दावों की वास्तविक स्थिति का आकलन होगा। अस्पताल में करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से मरम्मत और सुधार कार्य भी करवाए जा रहे हैं। ऐसे में निरीक्षण को अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं और बुनियादी सुविधाओं की गुणवत्ता परखने के लिहाज से अहम माना जा रहा है। -

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें