फतेहाबाद शहर में डोर टू डोर कचरा उठान और सफाई कार्य बंद करके नगर परिषद के कर्मचारी सोमवार सुबह हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय में धरना शुरू कर दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि मुख्य सफाई निरीक्षक सतपाल सैनी ने दुर्व्यवहार किया और रविवार को भी काम करने का दबाव डाला जा रहा है। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें धमकी दी जाती है कि राजनीति छोड़ दो नहीं तो मानस बना दूंगा। सीएसआई के बार-बार दुर्व्यवहार करने से परेशान होकर उन्हें हड़ताल पर जाना पड़ रहा है।