फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: आर्थिक तंगी के चलते रची लूट की झूठी वारदात, पुलिस ने पकड़ा आरोपी

शाहिल शर्मा Updated Sun, 15 Jun 2025 08:37 PM IST

सीआईए फतेहाबाद पुलिस ने रतिया में सतगुरु आरा मशीन पर कार्यरत एक कर्मचारी द्वारा रची गई फर्जी लूट की वारदात को मात्र दो घंटे में ही सुलझा लिया है। जानकारी देते हुए सीआईए प्रभारी निरीक्षक यादविन्द्र ने बताया कि शिकायतकर्ता सदानंद निवासी नथवान, जो कि सतगुरु आरा मशीन, शेरगढ़ ढाणी, टोहाना रोड, रतिया में बतौर कर्मचारी कार्यरत है। डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी कि उसके साथ लूट की वारदात हुई है।उसने बताया कि शेरगढ़ ढाणी के पास तीन नकाबपोश बाइक सवारों ने चाकू की नोक पर उससे 44 हजार रुपये की नकदी लूट ली। सूचना मिलते ही सीआईए फतेहाबाद टीम 25 मिनट के भीतर पहुंच गई और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आसपास के लोगों से पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध लगा, और गहनता से छानबीन करने पर स्पष्ट हुआ कि शिकायतकर्ता ने स्वयं ही आर्थिक तंगी के चलते यह झूठी कहानी रची थी। पूछताछ के दौरान सदानंद ने स्वीकार किया कि उसने खुद ही 44,000 की नकदी गायब की और पुलिस व मालिक को गुमराह करने के उद्देश्य से फर्जी लूट की सूचना दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें