फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में बंदरों का आतंक, युवक पर हमला कर काटा कान

शाहिल शर्मा Updated Mon, 07 Sep 2026 11:06 PM IST

फतेहाबाद शहर की ठाकर बस्ती में एक युवक पर घर में घुसे बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। बंदरों ने युवक के कान को काट लिया। कान का एक हिस्सा बुरी तरह से कट गया। घायल ठाकर बस्ती निवासी विनोद सोनी को अस्पताल में दाखिल करवाया गया। बंदरों को लेकर ठाकर बस्ती निवासियों में रोष फैल गया। पार्षद सुरेंद्र डिंगवाल ने नगर परिषद अधिकारियों को शिकायत की। इसके बाद सोमवार दोपहर को टीम पहुंची। टीम ने अभियान चलाकर अलग-अलग जगहों से 16 बंदर पकड़े हैं। पार्षद सुरेंद्र डिंगवाल ने कहा कि शहर में बंदरों का आतंक है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। एजेंसी को ठेका दिया गया है लेकिन बावजूद इसके अभियान नहीं चलाया जा रहा है। रोजाना बंदर किसी न किसी को काट रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें