फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में 9 माह में डायल 112 पर 61609 लोगों ने मांगी मदद, 56,976 मामलों में आठ मिनट के भीतर मौके पर पहुंचीं पुलिस टीमें

सड़क हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाने से लेकर देर रात परेशानी में फंसी महिलाओं को सुरक्षित घर पहुंचाने तक, फतेहाबाद पुलिस की हरियाणा-112 सेवा संकट के समय लोगों के लिए मददगार बनी है। एक जनवरी से 30 सितंबर 2026 तक पुलिस की इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल (ईआरवी) टीमों ने 61,609 मामलों में सहायता पहुंचाई। इनमें 56,976 मामलों में टीमें आठ मिनट के भीतर मौके पर पहुंचीं, जबकि 4,633 मामलों में पांच मिनट के भीतर मदद उपलब्ध करवाई गई। पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर के निर्देशन में ईआरवी टीमें दिन-रात आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों की सहायता कर रही हैं। पुलिस के अनुसार, इस दौरान सड़क दुर्घटनाओं, महिला सुरक्षा, बुजुर्गों की मदद, आगजनी और प्राकृतिक आपदाओं से जुड़ी घटनाओं में त्वरित कार्रवाई की गई। 41 बिछड़े लोगों को परिजनों से मिलवाया हरियाणा-112 की टीमों ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए मानसिक रूप से अस्वस्थ, बौद्धिक दिव्यांगता वाले और रास्ता भटककर परिजनों से बिछड़े 41 लोगों को उनके परिवारों से मिलवाया। इसके अलावा, विभिन्न मुश्किल परिस्थितियों में फंसे 67 बुजुर्गों को भी सहायता उपलब्ध करवाई गई। जरूरत पड़ने पर उनके परिजनों से संपर्क कर उन्हें सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने में मदद की गई। 96 परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पहुंचाया पुलिस ने विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए भी मदद की। जनवरी से सितंबर तक विभिन्न परीक्षाओं के दौरान रास्ता भटकने, यातायात संबंधी परेशानी या अन्य कारणों से देरी की आशंका का सामना कर रहे 96 परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचाने में सहायता की गई। आगजनी और मौसम संबंधी घटनाओं में भी कार्रवाई इस अवधि में आगजनी की 36 घटनाओं में पुलिस टीमों ने राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग दिया। वहीं, बारिश, आंधी-तूफान, सड़कों पर पेड़ गिरने और रास्ते अवरुद्ध होने से संबंधित 258 कॉल पर कार्रवाई की गई। टीमों ने संबंधित विभागों के सहयोग से रास्ते खुलवाने और यातायात सुचारु करवाने में मदद की। महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाएंगे जागरूकता अभियान: पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल अपराधों पर अंकुश लगाना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि संकट में फंसे प्रत्येक नागरिक को समय पर सहायता उपलब्ध करवाना भी है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को हर कॉल पर गंभीरता से कार्रवाई करने और जरूरतमंदों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि महिलाओं की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए हरियाणा-112 की ट्रिप मॉनिटरिंग सर्विस (टीएमएस) के प्रति विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत छात्राओं, कामकाजी महिलाओं और रात के समय यात्रा करने वाली महिलाओं को सुविधा की जानकारी दी जाएगी। पुलिस ने आमजन से अपील की कि आपातकालीन स्थिति में सहायता के लिए हरियाणा-112 पर संपर्क करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें