फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: 13 जुलाई को भिवानी में मनाई जाएगी गुरू दक्ष प्रजापति की जयंती, मुख्यमंत्री होंगे मुख्यातिथि

शाहिल शर्मा Updated Wed, 25 Jun 2025 06:27 PM IST

प्रदेश के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार संत और महापुरूषों की जयंतियां सरकारी स्तर पर मना रही है। इसी कड़ी में 13 जुलाई को भिवानी के भगत सिंह चौक के पास मेला ग्राउंड में राज्य स्तरीय गुुरू दक्ष प्रजापति की जयंती भी बड़ी धूमधाम से मनाई जाएगी। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यातिथि होंगे। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा बुधवार को फतेहाबाद में भूना रोड स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने समाज के गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक कर 13 जुलाई को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर गुरू दक्ष प्रजापति जयंती में भाग लेने की अपील की। फतेहाबाद जिला से इस जयंती कार्यक्रम में हजारों की संख्या में नागरिक भाग लेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें