फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में धूमधाम से गणेश मूर्ति का विसर्जन

शहर के धर्मशाला रोड पर पिछले करीब 30 वर्षों से आयोजित हो रहे गणेश उत्सव का मंगलवार को गणपति प्रतिमा के विसर्जन के साथ समापन हो गया। महाराष्ट्रीयन गणेश मंडल की ओर से 14 सितंबर को स्थापित की गई गणेश प्रतिमा को मंगलवार को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा के रूप में विसर्जन स्थल तक ले जाया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे रास्ते गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंजते रहे। महाराष्ट्रीयन गणेश मंडल की ओर से धर्मशाला रोड पर करीब तीन दशक से गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। शहर में लंबे समय से आयोजित होने के कारण यह गणेश उत्सव प्रमुख धार्मिक आयोजनों में शामिल है। इस वर्ष भी 14 सितंबर को गणपति जी की प्रतिमा स्थापित की गई थी। स्थापना के बाद नौ दिनों तक पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। प्रतिदिन श्रद्धालुओं ने गणपति जी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें