फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार पर मिठाइयों में मिलावट का खेल रोकने के लिए खाद्य विभाग की छापेमारी, 15 सैंपल लिए

फतेहाबाद। दीवाली पर मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने जांच अभियान चलाया। एफएसओ रवि राठी के नेतृत्व में टीम ने फतेहाबाद और भूना में मिठाइयों की दुकानों से 15 सैंपल लिए। इनमें भूना से 12 और फतेहाबाद से तीन नमूने लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जांच अभियान के दौरान टीम ने खोया, नारियल बर्फी, गुलाब जामुन, मिल्क केक, खोया बर्फी, रसगुल्ला, खोया पेड़ा और पेठा के नमूने लिए। विभाग की इस कार्रवाई से मिठाई विक्रेताओं में हलचल रही। त्योहार के दौरान मिलावट की आशंका को देखते हुए विभाग की टीम खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर नजर रख रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें