फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: बिजली निगम कर्मचारियों की हड़ताल से 700 उद्योगों में कामकाज ठप

फतेहाबाद। बिजली निगम के कर्मचारियों की हड़ताल के चलते फतेहाबाद शहर के औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद हो गई। इसके कारण करीब 700 उद्योगों में शुक्रवार दोपहर एक बजे से कामकाज ठप पड़ा हुआ है। बिजली नहीं होने से उद्योगों में उत्पादन प्रभावित हो रहा है, जिससे उद्योगपतियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उद्योगपति विकास मैहता ने बताया कि बिजली आपूर्ति बंद होने के कारण उद्योगों में कामकाज पूरी तरह रुक गया है। उन्होंने सरकार से मांग की कि कर्मचारियों की हड़ताल को जल्द समाप्त करवाकर बिजली आपूर्ति बहाल की जाए, ताकि औद्योगिक गतिविधियां दोबारा शुरू हो सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें