फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में धान खरीद और डीएपी की किल्लत से नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन, दिल्ली हाईवे जाम करने की दी चेतावनी

धान खरीद में आ रही दिक्कतों और डीएपी खाद की किल्लत से नाराज किसान मंगलवार को किसान नेता मनदीप नथवान के नेतृत्व में लघु सचिवालय पहुंचे। पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के बैनर तले किसानों ने डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद एसडीएम राजेश कुमार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानों ने मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल को दुरुस्त करने और पंजीकरण करा चुके किसानों का तत्काल सत्यापन करने की मांग की। साथ ही वंचित किसानों के लिए दोबारा पंजीकरण खोलने की मांग उठाई। किसानों ने धान खरीद में प्रति एकड़ 28 क्विंटल की सीमा हटाकर पूरी फसल खरीदने और बिना कटौती के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद सुनिश्चित करने की मांग की। किसानों ने रबी फसलों की बिजाई से पहले डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता कराने और कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग भी की। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो दिल्ली हाईवे को जाम कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें